उत्तराखंड

प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना पहुंचे उपनल के धरने में

WhatsApp Image 2021 04 08 at 2.02.39 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून: उपनल कर्मचारियों के आंदोलन के 46 वें दिन उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एक बार फिर कांग्रेस की ओर से उपनल कर्मचारियों के समर्थन में धरना स्थल पर कर्मचारोयों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे।

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता की वजह से व शासन के अधिकारियों के द्वारा सरकार को गुमराह करने की वजह से उपनल कर्मचारियों का मुद्दा उलझ गया है वरना सीधी से बात से मामला सुलझ जाता। उन्होंने कहा कि यह अफसोसनाक बात है कि 46 दिन बाद भी शासन के अधिकारी कर्मचारियों के संबंध में नकारात्मक बात कर रहे हैं।
इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुशाग्र जोशी, हेमंत रावत, विद्यासागर धस्माना, महेश जोशी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment