उत्तराखंड

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्लब ने नारी शक्ति का सम्मान किया

WhatsApp Image 2021 03 08 at 2.55.57 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्लब ने नारी शक्ति का सम्मान किया। इस क्रम में पहली बार की गयी अनोखी पहल के तहत प्रभारी अध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री व प्रभारी कोषाध्यक्ष का पदभार महिला सदस्यों को देकर कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गयी।

WhatsApp Image 2021 03 08 at 2.55.57 PM 1WhatsApp Image 2021 03 08 at 2.55.57 PM 2

बैठक प्रभारी अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट की अध्यक्षता, संचालन प्रभारी महामंत्री गीता मिश्रा व कोषाध्यक्ष रश्मि खत्री के संयोजन में हुई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। सर्वप्रथम क्लब सदस्यों व उनके पारिवारिकजनों के लिए होली मिलन समारोह 21 मार्च (रविवार) को मनाने पर निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह में लक्की ड्रा, सांस्कृतिक व होल्यार कार्यक्रम मनाया जायेगा। क्लब की महिला सदस्यों के लिए अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में गेट-टू-गेदर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यवाहक कार्यकारिणी ने महिलाओं को नि:शुल्क सदस्यता परिचय पत्र देने का भी निर्णय लिया।

इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, संयुक्त मंत्री राजू पुशोला, कार्यकारिणी सदस्य अजय राणा, चांद मोहम्मद, श्रीनिवास पंत ने प्रभारी पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment