खेल

41वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप देहरादून, उत्तराखंड में 7 मार्च 2021 से प्रारंभ

WhatsApp Image 2021 03 04 at 7.23.54 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 41वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप आर्चरी एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एएआई) के साथ आयोजन करने जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगे। उत्तराखंड में देहरादून में सर्वे ऑफ इंडिया ग्राउंड में आयोजित होने वाली यह स्पर्धा 7 मार्च 2021 से शुरू होगी और 16 मार्च 2021 को समाप्त होगी। आर्चरी एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एएआई) के साथ एनटीपीसी की तीन साल की साझेदारी हुई है जो तीरंदाजी खेल को भारत और देशभर में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

भारत के प्रधान मंत्री ने आर्चरी एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एएआई) के नाम अपने शुभकामना संदेश में प्रतिभागियों को कहा कि जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप निश्चित तौर पर हमारे राष्ट्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचा करने के लिए एक मंच मुहैया कराएगी। उन्होंने आगे कहा कि तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जिसमें धैर्य, अनुशासन और ध्यान केंद्रित करने जैसे महत्वपूर्ण गुणों की आवश्यकता होती है जो हमें हमारे जीवन के हर कदम पर लाभान्वित करते हैं।

एनटीपीसी का मानना है कि 41वीं तीरंदाजी चैम्पियनशिप युवाओं को आगे आने और खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और इससे तीरंदाजी के लिए वैश्विक स्तर पर भारत को और अधिक पहचान हासिल करने में मदद मिलेगी। एनटीपीसी ने इस पहल के रूप में देशभर के युवाओं का सहयोग करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment