उत्तराखंड

उत्तराखंड की हसीन वादियों में बाॅलीवुड की दस्तक

WhatsApp Image 2021 01 24 at 8.30.11 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। उत्तराखंड में अब बॉलीवुड भी दस्तक देने लगा है लिहाजा अब उत्तराखंड की खूबसूरत हसीन वादियों को फिल्माने के लिए बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रोड्यूसर कलाकार पहाड़ों की तरफ रुख करने लगे हैं। वहीं आज स्नेपर इंटरटेनमेंट इन्वेस्टर्स फॉरम इंडिया द्वारा बॉलीवुड फिल्म नशेबाज का पोस्टर धोलास में लॉच किया गया फिल्म निर्माण में खास सहयोग नीरज शर्मा राजीव देशवाल ने किया है।
5 करोड़ की लागत से बन रही नशेबाज फिल्म में किस तरह से नशे में लिप्त युवा धुए में अपनी जिंदगी को खत्म कर रहे हैं या तो नशा मुक्ति केंद्र में अलग ही संघर्षों से गुजरते हैं और किस तरह से आज नशा छोटी सी उम्र के बच्चों पर पैर पसार रहा है। उसका बारीकी से वर्णन अभिनय के तौर पर इस फिल्म में किया गया है। फिल्म के निर्देशक गैब्रियल वत्स ने जस्टिन रूफर्स और गीत शर्मा को मुख्य भूमिका में परदे पर उतारा है। इसके अलावा फिल्म में सुनिधी चैहान के शान अरमान मलिक की आवाज में गाने हैं और जिसके बोल लिरिक म्यूजिक संजय घोष सीमा सैनी ने दिए हैं। इसके अलावा फिल्म में जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां अनु कपूर पूनम ढिल्लो संजय मिश्रा मनोज बख्शी गोविंद नामदेव गीतांजलि शर्मा अभिनय कर रहे हैं। नशे पर आधारित यह फिल्म उत्तराखंड के देहरादून मसूरी धोलान्स ऋषिकेश में फिल्माई जानी है वही आज फिल्म के पोस्टर लांच कार्यक्रम मैं कई जानी मानी हस्ती राजकुमार पुरोहित राज्यमंत्री सहदेव पुंडीर विधायक सहसपुर सीसीआरो के नेशनल डायरेक्टर प्रदीप डोबरियाल सहित धौलास ग्राम प्रधान की मौजूदगी में फिल्म का पोस्टर लांच हुआ।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment