देहरादून। नूपुर डांस एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खजान दास विधायक, राजपुर, राजकुमार पुरोहित, अध्यक्ष, खनन विकास परिषद एवं नूपुर डांस एकेडमी की निदेशक नूपुर गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया।
सर्वप्रथम ई. आराध्य कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों व निर्णायिका प्रतिभा डांस एकेडमी की संस्थापक सुनीता गुप्ता ने प्रतियोगिता के नियम बताए। इसके पश्चात कनिष्ठ वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें सर्वप्रथम मास्टर कशिन गुप्ता ने ‘बेजुबाँ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। आराध्या बलूनी ने पिंगा द पोरी’ नृत्य से मराठी रंग में प्रस्तुति दी। ईशावी वर्मा द्वारा पंजाबी गीत ‘मेनू लहंगा व ताल से ताल मिला’ गीत पर फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया गया। गढ़वाल का पारंपरिक नृत्य अनुष्का ब्राह्मण द्वारा प्रस्तुत किया गया। रितिका देव ने पुराने हिट गीत ‘उई मां उई मां’ पर बेहद सधा नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का दूसरे चरण में ज्येष्ठ वर्ग की एकल प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रथम प्रस्तुति तन्वी ठाकुर द्वारा ‘घूमर’ पर पूरे राजस्थानी छाप के नृत्य प्रस्तुत किया गया। काजल पासी ने हरियाणवी गीत ‘बावन गज का दामन’ पर हरियाणवी ठसके से प्रस्तुति दी। पंजाब की मिट्टी का एहसास करा गई पंजाबी गीत में ‘लौंग लाची’ पर शिवानी पाल की सुंदर प्रस्तुति। ईशिता गोदियाल सुंदर अर्धशास्त्रीय नृत्य विधा की प्रस्तुति ‘नैनो वाले ने’ गीत दी। सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन के गीत पर भरतनाट्यम विधा पर आधारित हीरल चंद्रा द्वारा लयात्मक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
एकेडमी की निदेशक नूपुर गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि, एकेडमी की स्थापना 13 वर्ष पूर्व ‘अटेंन एंड स्प्रेड’ मोटो के साथ की गई थी। अनेकानेक छात्र एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर, टीवी शो डी आई डी, डांस स्टार, सुपर मॉम, आदि तक पहुंचे और सम्मानित स्थान प्राप्त किया। कई छात्रों का फिल्मों के लिए की चयन हुआ। मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की कई प्रतिभागियों शिवानी बिष्ट (मिस उत्तराखंड, 2018), आकांक्षा देवगन (मिस उत्तराखंड, 2019) एवं हिमांशी वर्मा (मिस उत्तराखंड, 2021) ने एकेडमी में प्रशिक्षण एवं ग्रूमिंग की। कोरोना काल से पहले एकेडमी झंकार 2020, बसंतोत्सव व होली उत्सव कार्यक्रम किए। फिर कोरोनावायरस काल में भी सृजन का पहिया चलता रहा, एकेडमी ने तीज उत्सव 2020, नवरात्रि स्पेशल (मां एक रूप अनेक) कार्यक्रम ऑनलाइन भी किया व कई छात्रों को ऑनलाइन नृत्य प्रशिक्षण भी दिया। आगामी वर्ष में भी एकेडमी छात्रों के लिए नई विधाएं, नृत्य प्रशिक्षण ला रही है।
इस अवसर पर नूपुर डांस एकेडमी की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी नूपुर गुप्ता आराध्य कुमार चीफ कोरियोग्राफर, सदस्य मंजरी सक्सेना, बाला गोयल, रूबी जेम्स, शिप्रा नरगास, एकता गुप्ता, रीता जोरावर, रक्षा लाम्बा, राखी वर्मा, श्रद्धा थपलियाल, प्रभा गुप्ता।
पुरुस्कार वितरण समारोह में तीजोत्सव 2020 में नृत्य प्रतियोगिता के लिए एकता गुप्ता ने फर्स्ट, रागिनी गुप्ता व मुक्ति जैन ने सेकंड, पुष्पा भल्ला ने थर्ड पुरस्कार जीते। गीता बेलवाल ने तीज सितारा पुरस्कार जीता। नवरात्रि पर आयोजित मां एक रूप अनेक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सज्जा में गीता बेलवाल, श्रेष्ठ मंत्रोचार में एकता गुप्ता व रीता जोरावर, सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण छवि में मंजरी सक्सेना व ईशानी दुबे और अद्भुत प्रस्तुति प्रतियोगिता में शिप्रा नरगास ने पुरस्कार जीते। झंकार 2021 एकल नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में फर्स्ट पुरस्कार जीते। ज्येष्ठ वर्ग में फर्स्ट पुरस्कार जीते। सेकंड सेकंड
निर्णयिका सुनीता गुप्ता ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नूपुर डांस एकेडमी को बधाई दी। उन्होंने कहा हर प्रतिभागी का नृत्य व प्रयास अदभुत था पर किसी ना किसी को फर्स्ट, सेकंड, थर्ड तो करना ही होता है। सबने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया यह सराहनीय प्रयास है।


