शिक्षा

विज्ञान प्रदर्शनी में मंदाकिनी सदन रहा अव्वल

Spread the love

science exhibition

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल अंतर सदनीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने अपने अपने मॉडलों से विज्ञान की बारीकियों को दर्शाया गया और विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की। इस अवसर पर सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए मंदाकिनी सदन को ट्राफी प्रदान की।

science exhibition

 

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल अंतर सदनीय विज्ञान प्रदर्शनी (science exhibition) में छात्र छात्राओं ने अपने अपने मॉडलों से विज्ञान के साथ ही साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया गया। इस अवसर पर मंदाकिनी सदन के छात्र छात्राओं ने हृदय के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान के साथ ही साथ द पीएच मशीन के बारे में जानकारी दी और सभी को जागरूक करने का काम किया।

इस अवसर पर मोनाल सदन के छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक रिसाईक्लींग टैक्नोलॉजी पर आधारित मॉडल बनाया और विस्तार से जानकारी प्रदान की और इनफर्ड सिक्यूरिटी सिस्टम सहित अन्य मॉडल प्रस्तुत किये। सागवान सदन के छात्र छात्राओं ने इलेक्ट्रोलॉजी, स्मार्ट सिटी, न्यकिलर पावर प्लांट, ग्रीन हाउसेस, मॉल, हास्पिटल, होटल आदि को इसमें दर्शाया गया और बेहतर जानकारी प्रदान की।

science exhibition

 

इस अवसर पर शिवालिक सदन के छात्र छात्राओं ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, थ्री डी मॉडल ऑफ स्क्रीन आदि के मॉडल प्रस्तुत किये और सभी को इसके बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एएमआई पब्लिक स्कूल एंउ एएमआई इंस्टीटयूट के निदेशक अमित मिश्रा मुख्य निर्णायक के रूप में शामिल रहे। उन्होंने सभी मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अमित मिश्रा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंदाकिनी सदन को प्रथम आने पर स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी व प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी द्वारा ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर अभिभावकों को भी प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी के साथ शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *