उत्तराखंड

भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष श्री रूद्रेश शर्मा के नेतृत्व में शक्ति केन्द्र सम्मेलन सप्ताह

Spread the love

देहरादून, 7 जनवरी, 2021। भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष श्री रूद्रेश शर्मा के नेतृत्व में शक्ति केन्द्र सम्मेलन सप्ताह के निमित्त वार्ड नम्बर 3 रांछावाला। वार्ड नम्बर 66 रायपुर और ग्रामीण शक्ति केन्द्रों पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व रायपुर मंडल प्रभारी श्री हरीश डोरा ने कार्यशाला में उपस्थित हो कर पंचायत घर रायपुर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया एवं मार्गदर्शन किया। जिसमें हमारी रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी की गरिमामय उपस्थिति रही।सभी वक्ताओं ने बूथ अध्यक्ष गणों को बूथ की महत्त्व बताते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 10 कार्यकर्ताओं से शुरू हुई पार्टी आज 18 करोड़ कार्यकर्ताओं की विशाल पार्टी बनी है, जो बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा सैद्धांतिक आधार सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रवाद अंतोउदय के आधार चलने वाला संगठन है और सभी बूथ अध्यक्षों को एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों को बताया कि बूथ पर सक्रिय कार्य कर्ताओं की टोली तैयार करें।
बैठक में महामंत्री विजय सजवाण, उपाध्यक्ष उज्जवल नेगी, महामंत्री मुकेश सुंदरियाल, उपाध्यक्ष त्रिलोक चैहान, उपाध्यक्ष अजय चैहान, सहकारी समिति के चेयरमैन रामेंद्र मिश्रा, शक्ति केन्द्र संयोजक राजेश उनियाल, जयदीप खना, देवेन्द्र रावत, रायपुर मंडल मीडिया प्रभारी बिनोद देवली, सोशल मीडिया प्रभारी मीना जोशी आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *