सामाजिकउत्तराखंड

देवदार के वृक्षों को बचाने की लगायी गुहार

Spread the love

देहरादून। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यावरणविद समाजसेवी सुरेश भाई ने कहा 12 हजार करोड़ रूपैये की 889 किमी लँबी चार धाम सड़क चौडी़करण परियोजना के अन्तर्गत दो लाख से अधिक छोटे बडे़ पेड पौधों को काट दिया गया है। मध्य हिमालय में स्थित उत्तराखँड के गँगोत्री,यमुनोत्री,कदारनाथ,बद्रीनाथ,और पिथौरागढ़ तक पहुँचने वाली सड़कों का चौडी़करण का कार्य 2016 से चल रहा है। जो कि केन्द्र सरकार की महत्वाकाँक्षी परियोजना है। चौडी़करण के दौरान मलबे को सीधे गँगा में बहाया जा रहा है।
इस दौरान बिस्फोटों और भीमकाय जे सी बी मशीनों का प्रयोग होने से पहाड़ अस्थिर हो गये हैं। पहाडी़ क्षेत्रों में कयी जगह उपजाऊ मिट्टी बर्बाद हुई है।जिससे समूचे पहाड़ और मैदान में पर्यावरण खराब हुआ है। गँगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 95 कि मी कार्य अभी शेष है। जिस पर देवदार जैसे दुर्लभ प्रजाति के पेड़ हैं जिनको काटा जाना है। सबसे अधिक पेड़ सुक्खी बैंड से और झाला नामक स्थान तक हैं। सड़क का मार्ग यदि रेखाँकन के समय थोडा़ बदला जाता तो सैकडो़ वृक्षों को बचाया जा सकता है। समाज सेवी संजय राना ने कहा आज इतनी अधिक गर्मी जो पड़ रही है और हिमनद पिघल रहे हैं। ये सब पर्यावरणीय असँन्तुलन के कारण हो रहा है। बैठक में सुरेश भाई,संजय राना, वीरेन्द्र पैन्यूली मौजूद रहे,सभी ने सरकार से पर्यावरण को ध्यान में रख कर विकास की योजनाँए बनायी जानी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *