Home उत्तराखंड श्री केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए

श्री केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए

  • प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( से.नि) गुरूमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी
  • चारधामों में प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए
  • आज प्रातः श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए
  • 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे

उत्तरकाशी/ देहरादून। उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मग्रंथों के अनुसार श्री यमुना जी को यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है। यमदेव‌ मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन मात्र से जनमानस को मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है।


कपाटबंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, श्रद्धालुजन, स्थानीय लोग मौजूद रहे। कपाटबंद होने के बाद मां यमुना की जयकारों के साथ उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली हेतु प्रस्थान किया।
उत्तराखंड चार धामों में से तीन धामों श्री केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा समापन पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरुमीत सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन-तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज सहित रविनाथ रमन, आयुक्त गढ़वाल/मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने शुभकामनाएं दी है।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री यमुनोत्री धाम तैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे और 33166 तीर्थयात्री श्री गंगोत्री धाम पहुंचे कुल 66 हजार से अधिक तीर्थ यात्री श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे है।
उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी विभागों के परस्पर समन्वयन से तीर्थयात्रा सुचारू रूप से संचालित हुई।


कपाट बंद होने के अवसर में पूर्व राज्यमंत्री जगवीर भंडारी, मंदिर समिति पदेन अध्यक्ष / उप जिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज आर्य, डिप्टी सीएमओ डॉ आरसी आर्य, मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल,जय प्रकाश उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल आदि बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा में विराजमान हो गयी।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि तीनों धामों के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
शीतकालीन गद्दी स्थलों में मंदिर समितियों/देवस्थानम बोर्ड द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी।

RELATED ARTICLES

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। DIG/SSP देहरादून द्वारा जनपद में नशीले एवं मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।...

CM धामी ने दिव्या नेगी को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली...

गेहूं खरीद की सभी तैयारियों को तय समय पर अधिकारी कर लें पूर्ण-रेखा आर्या

हर्षिता टाइम्स। देहरादून: आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। DIG/SSP देहरादून द्वारा जनपद में नशीले एवं मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।...

CM धामी ने दिव्या नेगी को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली...

गेहूं खरीद की सभी तैयारियों को तय समय पर अधिकारी कर लें पूर्ण-रेखा आर्या

हर्षिता टाइम्स। देहरादून: आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने रबी विपणन सत्र 2023-24 हेतु गेहूं खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विधानसभा देहरादून स्थित सभागार...

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिये बनाया जायेगा मास्टर प्लान: CM धामी

जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत है स्पष्ट । हर्षिता...

बहुउददेशीय शिविर के माध्यम से विभागों से सम्बन्धित जानकारी दी गई

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप प्रदेश स्तर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके अन्तर्गत समस्त...

प्रदेश को शीघ्र ही मिलेगी गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेंटिग होम की सुविधा: डॉ. आर राजेश

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। प्रदेश को शीघ्र ही मिलेंगे गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेंटिग होम की सुविधा यह बात डॉ. आर राजेश कुमार सचिव स्वास्थ्य व...

लिंगानुपात में असमानता को दूर करने में चिकित्सकों का योगदान महत्वपूर्ण: वरुणा अग्रवाल

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।...

Big News : फर्जी वेब साईट बनाकर फ्रैन्चाईज़ी दिलाने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। विभिन्न कम्पनियों (Mc Donald’s, KFC आदि) की फर्जी वेब साईट बनाकर लोगों को फ्रैन्चाईज़ी दिलाने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने...

Big News : उत्तराखंड के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। उत्तराखंड में आज रात्रि10.15 मिंट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के अलावा पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्यप्रदेश,...

भारी बारिश और तुफानी हवाओं के चलते फसलों को हो रहे नुकसान के संबंध में यशपाल आर्य ने CM धामी को लिखा पत्र

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण पहाड़ से लेकर तराई और भावर तक तेज आंधी के साथ बारिश ने...