harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड महानगर भाजपा ने 41 वां स्थापना दिवस झंडारोहण कर मनाया

महानगर भाजपा ने 41 वां स्थापना दिवस झंडारोहण कर मनाया

Spread the love

महानगर भाजपा ने झंडारोहण , मिष्ठान वितरण कर मनाया स्थापना दिवस

स्क्रीन लगाकर सुना प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन

देहरादून : भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस झंडारोहण , मिष्ठान वितरण कर किया| प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. उदय पुंढीर की अध्यक्षता और महामंत्री रतन चौहान के संचालन में हुए कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी जिसके देश में 16 करोड से अधिक, उत्तराखंड में 16 लाख से अधिक सदस्य हैं, प्रदेश के सभी 11233 बुथो पर हमारी इकाइयां गठित है, यहां तक की उन के पन्ना प्रमुख भी बनाए गए हैं |
हम जैसा अपनी स्थापना के समय देश दुनिया के बारे में सोचते थे वही अब सबसे बड़ी पार्टी हो जाने के बाद भी सोचते हैं और ना सिर्फ सोचते हैं उस सोच को धरातल पर भी उतारते हैं क्योंकि हम विचार आधारित पार्टी हैं ना कि परिवार आधारित, विपक्षियों के लिए जहां परिवार ही पार्टी है, हमारे लिए पार्टी ही परिवार है |
गोयल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि 1950 में एक देश में दो विधान दो निशान दो संविधान के विरोध में उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया इसी प्रकार 1965 में देश को अंत्योदय का विचार देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी अपना बलिदान दिया | उनका लगाया हुआ छोटा सा अब वटवृक्ष बन गया है उनके सिद्धांतों को साकार करने का काम वर्तमान भाजपा नेतृत्व कर रहा है |
मोदी के नेतृत्व में देश और जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति पर है |

वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भले ही कार्यकर्ता राजनीतिक क्षेत्र के हो पर समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं, हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं जो अपने संगठन से भी पहले राष्ट्र को वरीयता देता है|
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल , सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, पूनम नौटियाल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धर्मपाल धाघट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, आशीष नागरथ ,सुनील शर्मा ,सतेंद्र नेगी, श्रीमती अमिता सिंह ,साधना पैन्यूली ,शारदा गुप्ता, कृष्णा भूवलखा ,नीलू साहनी, तारा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे | स्थापना दिवस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आवासों, महानगर के सभी 15 मंडलों, सभी 913 बूथों पर पार्टी ध्वज फहराया |

RELATED ARTICLES

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments