harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home Uncategorized देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करे सरकार : कांग्रेस

देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करे सरकार : कांग्रेस

Spread the love

 देहरादून। आयुर्वेद और ऐलोपैथी के विवाद में गुरुवार को कांग्रेस ने योगगुरू बाबा रामदेव पर बड़ा हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। प्रीतम ने कहा कि सरकार तत्काल बोर्ड को भंग करे। अन्यथा सत्ता में आने पर कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का काम करेगी। राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि कोरोनाकाल में डाक्टर और मेडिकल कर्मी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं। ऐसे में बाबा ने अपने ऊटपटांग बयानों से सभी को हतोत्साहित करने का काम किया। यह पाप से कम नहीं है। केंद्र सरकार के कहने पर भी वो शांत नहीं है और आए दिन इसी प्रकार के बयान आ रहे हैं। कोरोना काल में भ्रम फैलाना भी अपराध है। सरकार को तत्काल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए। प्रीतम ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर प्रदेश में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सीएम और सरकारी प्रवक्ता कहते हैँ इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। जबकि पर्यटन मंत्री कहते हैं कि यह बना रहेगा। यह कानून और बोर्ड स्थानीय भावनाओं के अनुरूप नहीं है। 

पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने भी सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की और कहा कि कुछ समय पहले सीएम खुद भी इसे भंग करने की घोषणा कर चुके हैं। अब इसे भंग न कर इसमें सदस्य नामित किए जा रहे हैं। यह कुचक्र रचा जा रहा है। कांग्रेस इसे बर्दास्त नहीं करेगी। कांग्रेस इस बोर्ड के खिलाफ जारी तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन का समर्थन करती है। यदि सरकार ने बोर्ड को भंग न किया तो कांग्रेस सरकार में आने पर इसे भंग करेगी।

 

RELATED ARTICLES

SGRR विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने “दीक्षारंभ कार्यक्रम” के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया

SGRR हर्षिता टाइम्स देहरादून 4 अगस्त 2023। देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित तीन दिवसीय “दीक्षारंभ कार्यक्रम” के...

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल दल का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

G-20 हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 25 जून 2023। जी -20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे 46 प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे जिनका जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थानीय संस्कृति...

गमिर्यों में कैसे पाए राहत, देखिए

हर्षिता टाइम्स। गर्मी के मौसम में शीतल और कुशल रहना आवश्यक होता है। इस मौसम में अधिक गर्मी नहीं सही जाती, इसलिए मुख्य रूप से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments