harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home Uncategorized मुख्यमंत्री आगमन का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री आगमन का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा नेता के घर में वैक्सीनेशन के खिलाफ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नैनीताल रोड पर रोक लिया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का रुद्रपुर दौरा था। सुबह साढ़े 10 बजे वह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास से जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए पुलिस लाइन की ओर रवाना हुए। इसका पता चलते ही सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एफसीआई रोड स्थित नैनीताल हाइवे पर पहुंच गए।इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया और उनके बीच धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहनों से कोतवाली ले गए। जहां पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने फोर्स के बल पर उन्हें रोककर लोकतंत्र की हत्या की है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई है। वैक्सीन नहीं है और भाजपा नेताओं के घरों में वैक्सीनेशन हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए नीति बननी चाहिए। प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि स्वास्थ्य मंत्री नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अरुण पांडेय, अनिल शर्मा, सोनू निषाद, मोहन खेड़ा, बाबू खान, सचिन मुंजाल, राजीव कामरा, सुरेश गौरी,अबरार अहमद, संदीप रस्तोगी, मोहन भारद्वाज आदि थे।

RELATED ARTICLES

SGRR विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने “दीक्षारंभ कार्यक्रम” के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया

SGRR हर्षिता टाइम्स देहरादून 4 अगस्त 2023। देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित तीन दिवसीय “दीक्षारंभ कार्यक्रम” के...

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल दल का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

G-20 हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 25 जून 2023। जी -20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे 46 प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे जिनका जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थानीय संस्कृति...

गमिर्यों में कैसे पाए राहत, देखिए

हर्षिता टाइम्स। गर्मी के मौसम में शीतल और कुशल रहना आवश्यक होता है। इस मौसम में अधिक गर्मी नहीं सही जाती, इसलिए मुख्य रूप से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments