harshitatimes.com

Tuesday, September 26, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पर्यावरण पुरस्कार...

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पर्यावरण पुरस्कार से नवाजा

Spread the love

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केन्ट रोड स्थित कैंप कार्यालय में नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया। सी.पी. भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह नेगी को गायन के माध्यम से पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति लोक चेतना विकसित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की ऐतिहासिकता, पौराणिकता, पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड को विशेष पहचान दिलाई है। यह सबके लिए गर्व की बात है कि उन्हें केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार दिया जा रहा है। अपने गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की उन्होंने अलख जगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यावरण चेतना के प्रति लोगों में जागरूकता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें और प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण की दिशा में भी अनेक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। जैव विविधता की वजह से उत्तराखण्ड की एक अलग पहचान है। पर्यावरण संरक्षण के केदार सिंह रावत, चण्डी प्रसाद भट्ट और राज्य के अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि अपने गीतों के माध्यम से मैंने पर्यावरण चेतना से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक पंरपराओं एवं ऐतिहासिकता को उजागर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ इस दिशा में और प्रयास होने चाहिए।
इस अवसर पर बी.डी. सिंह, ओम प्रकाश भट्ट, गणेश  खुगशाल, रमेश थपलियाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर Mega Blood Donation Camp

Mega Blood Donation हर्षिता टाइम्स। देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा...

बागेश्वर की पार्वती ने ली MLA पद की शपथ

MLA हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

High Uric Acid में अजमाए ये घरेलू नुस्खे कंट्रोल होना तय

High Uric Acid हर्षिता टाइम्स। बदलती जीवनशैली और तनावभरी जिंदगी सेहत को भी कई तरह से प्रभावित करती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बढ़ते...

Recent Comments