harshitatimes.com

Saturday, September 30, 2023
Spread the love
Home उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा 14 जून से सभी जिलों में वैक्सीनेशन को चलाएगा...

भाजपा महिला मोर्चा 14 जून से सभी जिलों में वैक्सीनेशन को चलाएगा जागरूकता अभियान : ऋतु खंडूड़ी

Spread the love

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय में मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि कोरोना काल के चलते जनसेवा का काम लगातार किए जाते रहेंगे। साथ ही अब हर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
शनिवार को हुई बैठक महिला मोर्चा की ओर से कोरोना की दूसरी लहर में किए गए सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि की अभी वेक्सीनेशन अभियान काफी लंबे समय तक चलना है। ऐसे में तय हुआ कि महिला मोर्चा हर जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच जाएगी और उन्हें जागरूक करेगी। इस दौरान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा कार्यों में लगे पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए सेवा के काम लगातार करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में सभी लोगों ने इस संकट के समय में एकजुट होकर सेवा कार्य किए। महिला मोर्चा द्वारा सवा लाख मास्क वितरण किये। 50 हजार भोजन पैकेट, दस हजार सेनेटरी पैकेट वितरित किए। महिला मोर्चा कोविड कंट्रोल रूम नंबर द्वारा 3200 कॉल रिसीव किए गए। महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश रक्तदान शिविर का आयोजन कर 415 यूनिट रक्तदान किया। आगे भी महिला मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने कार्यों का इसी तरह से करता रहेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़,प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता सरिता गॉड कार्यालय प्रभारी मंजू शर्मा, मंजू कौशिक,आईटी सेल सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा प्रदेश मंत्री वंदना ठाकुर, भावना शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

आगर Technology के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया

Technology लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। लंदन...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

Recent Comments