harshitatimes.com

Tuesday, September 26, 2023
Spread the love
Home Technology वैज्ञानिकों से मिल CM धामी ने कहा अब चन्दा मामा दूर के...

वैज्ञानिकों से मिल CM धामी ने कहा अब चन्दा मामा दूर के नहीं हमारे घर के हो गए

Spread the love

चन्दा मामा दूर के नहीं

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून 26 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 से जुड़े हमारे वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है कि मनुष्य अनंत ऊर्जा का भण्डार तथा असीम क्षमतावान है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए वैज्ञानिकों के साथ इस अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों को भी बधाई देते हुए कहा कि इस मिशन की सफलता में उनकी कौशल क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य संयम आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

चन्दा मामा दूर के नहीं
मुख्यमंत्री युवा वैज्ञानिकों से भी संवाद कर उनसे भी विचार साझा किये

अब चन्दा मामा दूर के नहीं: CM धामी 

उन्होंने कहा कि अब चन्दा मामा दूर के नहीं हमारे पास के, हमारे घर के हो गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन यह इतिहास बना उस दिन स्कूली बच्चों के साथ वे इसके साक्षी बने थे। यह भी कारण रहा कि चाहते हुए भी वे उस दिन इस संस्थान में आकर वैज्ञानिकों से नहीं मिल पाये।

इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आई.आई.आर.एस) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संस्थान के साथ ही देहरादून एवं मसूरी स्थित केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकि संस्थानों के वैज्ञानिकों से संवाद कर उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा वैज्ञानिकों से भी संवाद कर उनसे भी विचार साझा किये। मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया।

चन्दा मामा दूर के नहीं
मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में पौधरोपण किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में विज्ञान एवं अनुसंधान के समन्वय का हमारा प्रयास है। हमारे वैज्ञानिकों के विचार राज्य के विकास एवं हिमालयी राज्यों की आपदा की चुनौतियों का सामना करने में मददगार हो सकते है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श चंपावत का कार्य तेजी से हो रहा है। चंपावत की भौगोलिक परिस्थिति पूरे राज्य को भांति है, यह पूरे राज्य के विकास का भी आधार बनेगा। विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से उत्तराखण्ड / 25 की अवधारणा के अनुरूप एक सशक्त, सक्षम एवं समृद्ध उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने राज्य स्थित सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा भी की।

चन्दा मामा दूर के नहीं
मसूरी स्थित केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकि संस्थानों के वैज्ञानिकों से संवाद

आई आई आर एस के निदेशक डॉ आर पी सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यह संस्थान इसरो के 16 संस्थानों में एक है। विभिन्न देशों के वैज्ञानिक यहां आते है। ऑनलाइन स्टूडियो एवं लर्निंग सेंटरो के माध्यम से भी वैज्ञानिकों को प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जा रही है।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत, निदेशक आई आई पी डॉ हरेन्द्र सिंह बिष्ट, डील के निदेशक डॉ ललित चन्द मंगल, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के निदेशक श्रीधर कट्टी, वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ कालाचंद सेन के साथ अन्य संस्थानों के वैज्ञानिक एवं युवा वैज्ञानिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Big News उत्तराखंड पुलिस ई-बीट एप और सीईआईआर सेवा का शुभारंभ

हर्षिता टाइम्स। देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को साकार करने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास की धारा को समाज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में Illegal Mining कारोबार से सरकार को करोड़ों की चपत

Illegal Mining बिना लाइसेंस और अनुमति के चल रही हैं बिल्डिंग मटिरियल की दुकानें आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बड़े पैमाने...

CXO मीट के माध्यम से नियोक्ताओं के साथ किएअनुभव साझा: गणेश जोशी

CXO हर्षिता टाइम्स। देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संस्कृति आडिटोरियम, देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

High Uric Acid में अजमाए ये घरेलू नुस्खे कंट्रोल होना तय

High Uric Acid हर्षिता टाइम्स। बदलती जीवनशैली और तनावभरी जिंदगी सेहत को भी कई तरह से प्रभावित करती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बढ़ते...

Recent Comments