harshitatimes.com

Saturday, September 30, 2023
Spread the love
Home धार्मिक गुरु पूर्णिमा 2023: जानिए इसका महत्व

गुरु पूर्णिमा 2023: जानिए इसका महत्व

Spread the love

गुरु पूर्णिमा

रजनीश उनियाल
हर्षिता टाइम्स।
हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने पुराणों तथा महाकाव्य महाभारत की रचना की थी। लेकिन कुछ लोगों के मन में गुरु पूर्णिमा पर्व की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं, कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा 2023 पर्व?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 02 जुलाई को रात्रि 08 बजकर 21 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि का समापन 03 जुलाई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर्व 03 जुलाई 2023, सोमवार के दिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। बता दे इस दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिषशास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है।

इस शुभ अवसर पर अपने गुरुजनों को अपने घर में आमंत्रित कर या गुरुजी के पास जाकर श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरु पूजन करें साथ ही घर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान अथवा सत्यनारायण भगवान का पूजन व्रत तथा कथा का आयोजन करें जिन व्यक्तियों के जन्म कुंडली में बृहस्पति खराब स्थिति में हैं उनके लिए यहां स्वर्णिम अवसर हैं इस दिन दान देने की भी अधिक महिमा है अपने गुरुजनों को तथा ब्राह्मणों को पीले वस्त्र आदि दान देकर पुण्य के भागी बने

हिंदू धर्म के साथ-साथ इन धर्मों में भी है गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व

सनातन धर्म में जिस तरह आदि गुरु शंकराचार्य, श्री रामानुजाचार्य और श्री माधवाचार्य को जगद्गुरु गुरु का स्थान प्राप्त है और गुरु पूर्णिमा के दिन उनका आशीर्वाद लिया जाता है। ठीक उसी प्रकार बौद्ध और जैन धर्म में भी गुरु पूर्णिमा को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बौद्ध धर्म के अनुयायी महात्मा गौतम बुद्ध की उपासना करते हैं और जैन धर्म के उपासक महावीर को गुरु के रूप में पूजते हैं।

RELATED ARTICLES

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

जन्माष्टमी हर्षिता टाइम्स। देहराूदन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षिता टाइम्स। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक हिन्दू पर्व है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू पंचांग...

न्याय के देवता शनि देव को खुश रखें, होगी अपार कृपा, अपनाए ये उपाय नहीं होगी कोई कमी

न्याय के देवता शनि देव हर्षिता टाइम्स। शनि मंत्र जप: शनि देव के मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है। ‘ॐ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

आगर Technology के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया

Technology लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। लंदन...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

Recent Comments